ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पुंछ में हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में नागरिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 8:48:18 PM
पुंछ में हुई पाकिस्तानी गोलीबारी में नागरिक घायल

जम्मू, (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आर.एस. पुरा, अरनिया और साम्बा सेक्टरों में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा गोलीबारी करने के बाद सीमावर्ती पुंछ जिले में भी सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के इरादे से पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी शुरू कर दी है जिसमें एक नागरिक घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा बालाकोट सेक्टर और मेंढर के मनकोट सेक्टर में भी भारी गोलीबारी की जा रही है। इस बीच बालाकोट सेक्टर के दब्बी गांव में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है।
राजोरी जिले के नौशहरा सेक्टर में भी पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी की जा रही है। राजोरी के झांगड में पाकिस्तानी सैनिक छोटे और बड़े हथियारों गोलीबारी कर रहे हैं जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने गोलीबारी के चलते झांगड़ के स्कूलों को बंद कर दिया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS