ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
पाकिस्तान की गोलीबारी से जवान शहीद, 9 घायल
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 8:45:30 PM
पाकिस्तान की गोलीबारी से जवान शहीद, 9 घायल

कठुआ/हीरानगर (हि.स.) अरनिया सेक्टर में पिछले दिनों से गोलाबारी के बाद शुक्रवार को जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लघंन किया। पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को जमकर हुई गोलाबारी के कारण सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को भारी नुकसान हुआ पाकिस्तान ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे हीरानगर सेक्टर की चार चैंकियों पर भारी हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे सीमा सुरक्षा बल का एक जवान 173 बटालियन के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह शहीद हुए और करीब 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए| सीमावर्ती गांवों के लोग गोलाबारी की दहशत में जीने को मजबूर हैं। 
घायलों को पहले इलाज के लिए मढ़ीन अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलाबारी में अन्य सेक्टर में भी लोगो के घायल होने की जानकारी मिली है| गोलाबारी के कारण सीमावर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है| लोगों ने एक बार फिर से केंद्र सरकार से मांग की है कि अब आरपार की लड़ाई होनी चाहिए| पड़ोसी ने कों में दम कर दिया है| 
प्रशासन ने हालात को देखते हुए सीमावर्ती लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं| सीमांत क्षेत्र के 5 किलोमीटर के अंदर आने वाले स्कूलों को भी फायरिंग तक बंद करने का निर्देश दिया है। 
उधर,पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग के विरोध में हीरानगर के लोगों ने जोरदार नारेबाजी कर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की| पाकिस्तान की फायरिंग से स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है| तहसीलदार गौरव शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग से हीरानगर सेक्टर में प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को लेकर जरूरी इंतजाम कर रखा है| 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS