बिहार
हरसिद्धि से अगवा व्यवसायी पश्चिम चंपारण से मुक्त
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 8:38:00 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि से अगवा पार्ट्स व्यवसायी लालबाबू सिंह को पुलिस ने पश्चिमी चंपारण से मुक्त करा लिया। उन्हें लाने के लिए थानेदार विनोद कुमार सिंह बगहा रवाना हो गए। मोबाइल नेटवर्क के आधार पर व्यवसायी को बरामद किया गया। बता दें कि लाल बाबू सिंह का अपहरण 15 जनवरी की सुबह हो गया था। वे रोज़ाना की तरह सुबह घर से टहलने निकले। जब काफी देर बाद वे लौट कर नहीं आये तो लोगों ने खोजना शुरू किया। लेकिन, किसी को कुछ भी पता नहीं चला। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजन ने पुलिस को सूचित किया। परिजनों ने पुलिस से अपहरण की आशंका जताई थी। अब अपहृत के घर आने के बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी हो पाएगी।