ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
बिहार
पूर्व मंत्री ने किया पीके सिद्धार्थ लिखित गीता की कहानी का लोकार्पण
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 8:05:51 PM
पूर्व मंत्री ने किया पीके सिद्धार्थ लिखित गीता की कहानी का लोकार्पण


मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


पूर्व आइपीएस, लेखक,चिंतक सह सामाजिक कार्यकर्ता पीके सिद्धार्थ लिखित पुस्तक गीता की कहानी का लोकार्पण शुक्रवार को स्थानीय गांधी संग्रहालय में वरीय गांधीवादी सह पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने किया। यह पुस्तक गीता के भीतर निहित ब्रह्मांडीय कहानी को स्पष्ट करते हुए वर्तमान जीवन को सुखी करने और मृत्यु के बाद के जीवन को स्थायी रूप से दुख-मुक्त करने के लिए गीता में बताए गए विभिन्न मांर्गों को बहुत सरल, रोचक व सुबोध तरीके से प्रस्तुत करती है। इस दौरान आधुनिक विज्ञान की नई खोजों के आलोक गीता के सिद्धांतों की बढ़ती विश्वसनीयता पर श्री सिद्धार्थ ने रोशनी डाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डा.अरविंद अग्रवाल ने की और विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित डा.स्वस्ति सिन्हा, डा.शोभाकांत चौधरी, पूर्व विधायक त्रिवेणी तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए। केंद्रीय विवि के कुलपति डा.अग्रवाल ने कहा कि पुस्तक गीता की कहानी ने उनके दिलोदिमाग को छू लिया है। इसके लिए वे श्री सिद्धार्थ को डी लिट‍् की उपाधि से विभूषित करना चाहेंगे। मौके पर फादर विलियम, कैप्टेन अब्दुल हमीद, संगीता चित्रांश, अमरेंद्र सिंह, भोला सिंह, कमलेश कृष्णमूिर्त, केके श्रीवास्तव, आलोक कुमार, मनीष कुमार, आदित्य, राहुल शर्मा, अविनाश कुमार, जगजीवन पासवान, डा.अनिल सिन्हा आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS