बिहार
महिला जनप्रतिनिधि बनेंगी परिवर्तन दूत, बुलाई गईं कार्यशाला में दिल्ली
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2017 8:22:35 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पंचायती राज संस्थाओं की चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधियों का दल नई दिल्ली के लिए गुरुवार को रवाना हुआ। इसकी जानकारी देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल ने कहा कि महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा 27 नवंबर को नई दिल्ली में महिला जन प्रतिनिधियों को परिवर्तन एजेंट के रूप में विकसित करने व सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर कार्यान्वयन हेतु उनके नेतृत्व संबंधी गुणों एवं प्रबंधन कुशलताओं में सुधार लाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि पूरे बिहार के 38 जिले से मात्र 65 प्रतिनििधयों में जिले से छह सदस्यों जिला पार्षद,मिथिलेश देवी, आशा देवी, हरसिद्धि प्रमुख गुंजा भारती, मोतिहारी प्रमुख संगीता देवी, मुखिया ममता देवी व डॉली देवी शामिल हैं।