बिहार
साहित्यकार पांडेय कपिल को किया गया याद
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2017 3:26:58 PMछपरा, (हि.स.)। जिले के एकमा नगर पंचायत के राहुल नगर में हिन्दी-भोजपुरी साहित्य परिषद की बैठक प्रो. राजगृह सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मांझी प्रखंड के शीतलपुर गांव निवासी हिन्दी-भोजपुरी के प्रतिष्ठित कवि व साहित्यकार और कलाकार पांडेय कपिल (95 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने पांडेय कपिल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके निधन से साहित्यिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई हैं, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं हैं।
इस मौके पर पं. ब्यास मिश्र, भूपेन्द्र प्रसाद सिंह ,डॉ. परमेश्वर सिंह, डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रेमनाथ मिश्र, वीरेंद्र कुमार यादव आदि लोगों ने अपनी संवेदना प्रकट की। अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शिक्षाविद कवि व साहित्यकार माधव सिंह ने अपने मित्र व सहपाठी पांडेय कपिल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि वे आजीवन समाज की बेहतरी के लिए के कार्य करते रहे। इसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।