बिहार
ढाका में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 23/10/2017 8:30:46 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
ढाका थाने के श्याम बखरी गांव में रविवार की रात्रि दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी। मृतका इन्द्रकिशोर राय की पत्नी प्रतिमा देवी (21) है। जानकारी के अनुसार साल भर पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जा रही थी। प्रतिमा देवी के पिता चिरैया थानांतर्गत कटकुइया निवासी लाल बाबू प्रसाद यादव ने दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या उसके ससुरालवालों द्वारा कर दिए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं एफआईआर दर्ज किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।