बिहार
नदी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 6:43:22 PMजमुई, (हि.स.)। जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के केवाल गांव में कपड़ा धोने नदी पर गई तीन महिलाओं की डूबकर मौत हो गई। तीनों महिलाएं एक ही परिवार की बताई जा रही हैं।
इस घटना की सूचना चरवाहे द्वारा परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। त्यौहार के मौके पर इस दुखद हादसे से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।