ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 6:30:35 PM
मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

पटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्माअमृतं गमय’ के शुभ संकल्प का संदेश देती है। 
मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली का पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणें एवं यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को दूर करता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS