बिहार
मुख्यमंत्री ने दी धनतेरस की शुभकामनायें
By Deshwani | Publish Date: 16/10/2017 6:46:12 PMपटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रदेश एवं देशवासियों पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आये। प्रदेशवासी पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द्र एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से धनतेरस पर्व को मनायें। साथ ही उन्होंने बिहार को प्रगति के शिखर पर पहुंचने की कामना की है।