बिहार
डीएम ने मोतिहारी सेन्ट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2017 8:44:27 PMफाइ
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी रमण कुमार ने शुक्रवार को मोतिहारी सेन्ट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम श्री कुमार ने जेल के जर्जर कमरों की मरम्मत कराने व आवश्यकतानुसार नये भवन के प्राक्कलन तैयार करने के आदेश दिए है।
बताया गया है कि डीएम श्री कुमार आज सेन्ट्रल जेल में पहुँचें। उन्होंने जेल पदाधिकारियाें से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। वार्डों को देखा। अस्पताल का जायजा लिया। कैदियों से भी मिलें। इस दौरान उन्होंने जेल के जर्जर भवनों की मरम्मत के आदेश दिए। वहीं अन्य भवनों के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल पदाधिकारियों को जेल की सुरक्षा में किसी तरह की चूक से बचने को सख्त आदेश दिए हैं।