बिहार
यूथ मिशन ने गरीबों में बांटे टेंट, लगाया स्वास्थ्य शिविर
By Deshwani | Publish Date: 22/9/2017 7:33:08 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
सदर प्रखंड के भरौलिया दलित बस्ती में शुक्रवार को यूथ विथ ए मिशन द्वारा सैकड़ों गरीबों के के बीच टेन्ट का वितरण किया गया। वहीं यहां फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया। इनका इलाज डा.पी.पी स्टीफन ने किया। इस दौरान उन्हाेंने साफ-सफाई रखने, साबुन से बच्चों का हाथ धुलवाने की बात कही। कहा कि ब्लिचिंग का छिड़काव कराया जाएगा। कहा कि बाढ़ का पानी हटने के बाद लोग महामारी का शिकार हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए अभियान चलाया जाएगा। मौके पर समाजसेवी बी.रवि सिंह, जोसेफ,मरकस, प्रवीण वर्मा, स्थानीय उप मुखिया विजय साह, वार्ड सदस्य रूपलाल मांझी, नरेश पासवान, तेजा सहनी मौजूद थे।