बिहार
बहू की दूसरी शादी नहीं आई रास, ईंट से कूचकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2017 6:58:27 PMघोड़ासहन। राजू सिंह
थाना क्षेत्र के गुरमिया में ससुरालियों द्वारा 33 बहू की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक बबिता देवी के पिता लखौरा निवासी भरत साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। काफी खोज-बीन के बाद पुलिस द्वारा गांव के ही नहर किनारे से शव को बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका गांव के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में रसोईया थी। जिसको रोशन कुमार तथा मुन्ना कुमार दो पुत्र हैं। प्रथम पति पन्नालाल साह की मौत के उपरान्त करीब 22 वर्षीय देवर राजकुमार से इसी वर्ष रक्षाबंधन को दूसरी शादी की थी। जो इसके सास-ससुर को नागवार लगा। ग्रामीण यहां तक बताते हैं कि परिजन बहू की हत्या के बाद बेटे की शादी कर मोटी दहेज लेने की फिराक में थे। वहीं मृतक के पुत्रों ने हत्या का आरोप दादा-दादी पर लगाते हुए कहा कि ईंट से प्रहार कर उसकी मां को मार दिया गया।