ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
राजनाथ ने नीतीश से बात कर लिया बाढ़ राहत का जायजा
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 6:09:54 PM
राजनाथ ने नीतीश से बात कर लिया बाढ़ राहत का जायजा

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और बिहार राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। राजनाथ ने बताया कि एनडीआरएफ टीम सभी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी है।

राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर बुधवार को इसकी जानकारी दी। बिहार में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के करीब 320 कर्मियों को भेजा गया है। टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान नीतीश ने गृह मंत्री को राज्य के मौजूदा हालत की जानकारी दी। 

राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'केंद्र राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियानों में मदद करने के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें रवाना कर रहा है।' 

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार एनडीआरएफ की करीब सात टीमें पहले ही बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं। हर टीम में 45-45 कर्मी हैं। हाल में राज्य में बारिश से संबंधित एक घटना में दो लोग मारे गए थे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने आने वाले दिनों में बिहार में भारी से बेहद भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS