ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिज़नेस
देश आर्थिक मंदी के खतरे में: चिदंबरम
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 7:30:51 PM
देश आर्थिक मंदी के खतरे में: चिदंबरम

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी.चिदंबरम ने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम का हवाला देते हुए देश में अर्थव्यवस्था की मंदी का खतरा वास्तविक है करार दिया है।

चिदंबरम ने आर्थिक सर्वेक्षण भाग-दो 2016-17 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की मंदी का खतरा वास्तविक है जैसा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम ने कहा है। 

चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा, 'आर्थिक मंदी सच्चाई है| सीईए ने भी इसकी ताकीद की है। क्या प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री उन पर भरोसा करते हैं।'

चिदंबरम ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘सीईए ने सच्चाई बताई है| इसलिए उनको कोई नुकसान न पहुंचाएं।‘

उन्होंने कहा आर्थिक सर्वेक्षण भाग-दो 2016-17 में अनुमान लगाया गया है कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.5 फीसदी तक नहीं पहुंच पाएगी, जिसका लक्ष्य बजट पूर्व सर्वेक्षण में रखा गया था और उसे अपस्फीति के दवाब का सामना करना पड़ रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS