ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
गुलेरिया गांव में बिल गेट्स के अधूरे वादे की पड़ताल करेंगे पप्पू यादव
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2017 1:34:46 PM
गुलेरिया गांव में बिल गेट्स के अधूरे वादे की पड़ताल करेंगे पप्पू यादव

खगड़िया, (हि.स.)। विश्व के सबसे बड़े अमीर और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स के द्वारा खगड़िया जिला के महादलित बस्ती गुलेरिया में जाकर किए गए वादे की पड़ताल करने की घोषणा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने किया है। 
पप्पू यादव 22 जुलाई की रात गुलेरिया में ही महादलितों के साथ विश्राम करेंगे और ग्रामीणों की चौपाल लगाएंगे। इस संबंध में युवा शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी तथा जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिला अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बताया कि सात वर्ष पहले बिल गेट्स भारत आए थे और बिहार का भी दौरा किया था।
बिल गेट्स खगड़िया के महादलित बस्ती गुलेरिया नाव से गए थे। बस्ती की हालत देखकर उन्होंने विकास के लिए अनुदान देने की घोषणा की थी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने भी विकास के कई वादे किए थे। 
इस क्षेत्र की समस्या को समझने उनके समाधान तथा बिल गेट्स और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास की समीक्षा के लिए सांसद गुलेरिया आ रहे हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS